भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । महतारी वंदन योजना के तहत वार्ड क्रमांक 22 में स्थित सतनाम भवन में शिविर लगाकर पात्र महिलाओं का फॉर्म वार्ड 22 पार्षद व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर की देखरेख में के भरा जा रहा है। ,जो आवश्यक दस्तावेज की भी जानकारी दे रहे है। श्री नायर ने बताया कि फॉर्म भरने का कार्य 15 फरवरी तक चलेगा, जिसके तहत वार्ड में महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरा जा रहा है। महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रूखमणी भास्कर एवं रेखा भास्कर व नगर पालिका संतोष साहू कार्य कर रहे है। दावा आपत्ति के बाद पात्र हितग्राहियों के खाते में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन ₹1000 की राशि पात्र महिला के बैंक खाते में आ जायेगी। वही शीबू नायर ने यह भी बताया कि महतारी वंदन योजना का फार्म खत्म हो चुका है,फोटो स्टेट फार्म भी जमा लिया जा रहा है।Post navigationग्राम पंचायत भर्रीटोला में दो दिवसीय कब्बडी प्रतियोगिता का उद्घाटन जनपद सदस्य संजय बैंस के मुख्य अतिथि में हुआ। प्रदेश सरकार का पहला बजट सपनों को पंख देने वाला बजट – राकेश द्विवेदी(मंडल अध्यक्ष)