भास्कर न्यूज 24/सागर गनीर/दल्लीराजहरा-खेलबो राजहरा फाउंडेशन के द्वारा आयोजित राजहरा प्रीमियर लीग सीजन 4 के आयोजन में कल दूसरे दिन शनिवार को 2 मैच खेला गया पहला मैच आर जे यूनाइटेड और थंडर थ्री के मध्य खेला गया थंडर थ्री ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 77 रन बनाए 9 विकेट खोकर ,थंडर थ्री के तरफ से सन्नी भाटिया ने सर्वाधिक 47 रन का योगदान दिया।।आर जे यूनाइटेड ने 78 रन का पीछा करते हुए 9.5पर पूरी टीम 74 रन पर ऑल आउट हो गए और इस प्रकार 4 रन से यह मैच थंडर थ्री जीत लिया थंडर थ्री के गिप्पी रावटे नेअपने किफायती 2 ओवर में 3 विकेट हासिल किया और उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया इस मैच में वरिष्ठ पत्रकार कमल शर्मा जी मुख्य अतिथि रहे शर्मा जी ने खिलाड़ियों का प्रोत्साहन बढ़ाया।।दूसरा मैचस्काई राइडर एवम सन्नी स्टार के मध्य खेला गया स्काई राइडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 117 रन बनाए स्काई राइडर की ओर से विवेक ने लगातार 5 छक्के लगाए अपने टीम के लिए सर्वाधिक 58 रन बनाए वही दुसरी ओर सन्नी स्टार ने 117 रन का पीछा करते हुए रोमांचक मुकाबले में यह मैच 3 विकेट से जीत लिया।।सन्नी स्टार की ओर से pm सोहेल ने धुवाधार बल्लेबाजी करते हुए 53 रन बनाए साथ ही 3 विकेट भी हासिल किए और इस बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए pm सोहेल को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया इस मैच में खेलबो राजहरा फाउंडेशन के संरक्षक विशाल मोटवानी जी मुख्य अतिथि रहे।।अंपायर की भूमिका बादल तिवारी और मो फरीद ने किया ,स्कोरर सूरज दास व यश जैन ने संभाला वही कमेंट्री की जिम्मेदारी भूपेंद्र श्रीवास ने बेखूबी से निभाया।। खेलबो राजहरा फाउंडेशन के सदस्य संजय साहनी,विपिन जैन,भूपेंद्र श्रीवास,सूरज दास,बादल तिवारी,मो इमरान,शादाब,यश जैन,रविश जैन आदि हैंPost navigationसाइबर प्रहरी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत के निर्देशन में तैयार साइबर प्रहरी रथ आज थाना डौण्डी क्षेत्र में सायबर जागरूकता किया। संदेशखाली घटना के आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही हेतु सर्वसमाज समरसता समिति ने लिखा राष्ट्रपति के नाम पत्र।