छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

कुसुमकसा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 74 जोड़ा का हुआ विवाह , जनपद सदस्य संजय बैस शामिल हुए, आशीर्वाद में दिए पौधा।

भास्कर न्यूज24/वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा

मुख्यमंत्री कन्या विवाह अंतर्गत महिला एवम बाल विकास विभाग द्वारा कोठारी मैदान कुसुमकसा में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 74 जोड़ो ने दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। वैवाहिक कार्यक्रम गायत्री परिवार द्वारा रीति रिवाज से पूर्ण कराया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर थे। अधक्ष्यता शिव राम सिंदरामे सरपंच कुसुमकसा, विशिष्टतिथी जनपद सदस्य संजय बैंस मनीष झा मंडल अधक्ष्य  राकेश दिवेदी डाक्टर भूपेंद्र मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विवाह कार्यक्रम प्रारंभ के पूर्व गायत्री मंत्र के उच्चारण कर जनपद सदस्य संजय बैंस ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस विवाह आयोजन में शासन से 21 हजार की राशि विवाह प्रमाण पत्र, आलमारी, गद्दा, तकिया, चादर, स्टील, के बर्तन सहित अन्य उपहार स्वरूप भेट की गई इस अवसर पर जनपद सदस्य संजय बैंस ने सभी वर वधू को आशीर्वाद स्वरूप पौधे भेट किए।
कुसुमकसा उमड़ा बरातियों के स्वागत में जब 74 दूल्हे की बरात एक साथ जब निकला तो पूरे कुसुम के ग्राम वासी दूल्हे और बरातियों के स्वागत में जगह जगह फुल बरसाए और स्वागत गेट पहुंचते ही ग्राम के सरपंच और पंच गण आरती उताकर कर अभिनंदन किए मानो सभी वधुओ का मायका कुसुम ही लग रहा था।
भोजन की व्यवस्था रही। सभी आनंद लिए स्वादिष्ट भोजन की शासन को लगभग दो हजार लोगो का भोजन की व्यवस्था किए हुए थे। लेकिन बराती और इस भव्य समारोह के साक्षी बनने आस पास क्षेत्र के ग्रामीण भी पहुंचे थे इस आयोजन में लगभग 5 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे जनपद सदस्य संजय बैंस और सरपंच शिव राम सिंदरामे भोजन किए बगैर किसी को भी जाने नही देना है ग्रामीण जन राजू सिन्हा संतोष जैन गोविंद सिन्हा अनिल जेठवानी रवि यादव ने कमान सम्हाल कर सभी को भोजन कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देव लाल ठाकुर ने सभी वर वधू को आशीर्वाद देते हुए कहा की शासन के मंशा अनुरूप मुख्यमंत्री कन्या विवाह का उद्देश्य समाज में जो खर्चीली शादी को रोकना है मैं आप सभी के उज्वल भविष्य की कामना करता हु। इस सफल कार्यक्रम में महिला एवम बाल विकास विभाग के डौन्डी 02 परियोजना आधिकारी  सोमनाथ राजपूत,पर्यवेक्षक श्वेता श्रीवास्तव,कार्यकर्ता गिरजा सिन्हा, कुमुदनी मंडावी, सीमा पिस्दा, सुनीता, राजकुमारी, रजनी विक्टोरिया, पद्मा
सुरेखा,परियोजना आधिकारी डौन्डी 01  दीपा शाह,परियोजना अधिकारी ऊषा मंडावी,पर्यवेक्षक आरती वर्मा, सावित्री चंद्राकार, पद्मा तिवारी, फागेश्वरी साहू, सरोज सहारे। डौन्डी 1 पर्यवेक्षक चित्ररेखा रजक, हीरो साहू, रेखा कौशल, पुष्पा साहू, सत्यवती चंद्राकर का योगदान रहा।

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button