भारतीय जनता युवा मोर्चा राजहरा ने भरी हुंकार अबकी बार 400 बार।

भास्कर न्यूज24/वीरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा दल्ली राजहरा ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नगर में भव्य रोड शो आयोजित की एवं भारतीय जनता पार्टी के कांकेर लोकसभा प्रत्यासी भोजराज नाग को प्रचंड मतों से विजयी बनाने के लिए जनता से आग्रह किया। भाजयुमो नगर अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी ने अपने दो कार्यकाल में भारत की कायापलट दी। उन्होंने अपने कार्यकाल में भारत के युवाओं के लिए एक उज्ज्वल भविष्य को तैयार किया है साथ ही राम मंदिर निर्माण, धारा 370 जैसे ऐतिहासिक कार्यो को किया इसलिए आज भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रहित में कार्य कर रही भाजपा को पुनः 400 से अधिक सीटों एवं कांकेर के लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग को विजयी बनाने के लिए जनता से आग्रह कर रही है। रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा की जिस प्रकार छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार द्वारा मोदी द्वारा दिए हुए गारंटी को पूरा कर रही है इससे साफ जाहिर है अगर देश में कोई भरोसेमंद गारंटी है तो वह सिर्फ मोदी की गारंटी है । रैली को विधानसभा प्रभारी राजेश ताम्रकार, मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी , पूर्व एल्डरमैन नागेंद्र चौधरी ने भी संबोधित किया। ज्ञात हो कि दल्ली राजहरा से हर चुनाव में भाजपा को लीड प्राप्त होती है। नगर के प्रत्येक बूथों पर कार्यकर्ता जमकर मेहनत कर रहे है। इस रैली में भाजयुमो महामंत्री एम एस श्रीजीत, भूषण निर्मलकर, उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, एम अमन, नदीम खान, मनीष पाठक, अनिकेत देशलहरा, राहुल राज, पंकज धनकर प्रणव साहू, आदित्य चौधरी, सुदीश नायर, दमनदीप सिंह ने अपना विशेष योगदान दिया। साथ ही मुख्य रूप से मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह, मदन मयती, रमेश जैन, गीता मरकाम, टी ज्योति, संतोष देवांगन,धर्मेंद्र गाडियोक, किरण सिन्हा, शंकर साहू, भूपेन्द्र श्रीवास एवं सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।