कांकेर लोकसभा से भोजराज नाग के जीत पर दल्लीराजहरा भाजपा मंडल ने उन्हें बधाई दी।

भास्कर न्यूज24/वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में सरकार बनने व कांकेर के लोकसभा से भोजराज नाग के जीत पर दल्लीराजहरा भाजपा मंडल ने उन्हें बधाई दी। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना के पश्चात एनडीए गठबंधन की सरकार बन गई है जिसमें माननीय नरेंद्र मोदी जी को गठबंधन का अध्यक्ष भी चुन लिया गया है । छत्तीसगढ़ में 11 सीटों में बीजेपी 10 सीटों में बहुमत हासिल की है कांकेर लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के भोजराज नाग ने जीत दर्ज की है। भोजराज नाग को 5976 24 मत प्राप्त हुआ हैं कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर 595740 मत मिले।
कांकेर लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ने 1884 मतों के अंतर से कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को हराया है एक बार फिर जनता ने कमल के फूल पर भरोसा जताया है।
दल्लीराजहरा मंडल के 38 बुथ में से एक दो बुथ को छोड़कर लगभग सभी में दल्लीराजहरा बढ़त की भाजपा को लगभग 5164 वोट के बढ़त मिलने पर दल्लीराजहरा मंडल के समस्त पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं एवं बुथ कमेटी के कार्यकर्ताओं सहित सभी 38 बूथ के मतदाताओं का आभार, कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग द्वारा की व्यक्त किया है। दल्लीराजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी द्वारा कहा गया की 38 बूथों से मंडल के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी बूथ के कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत का, परिणाम है कि विधानसभा में भी इसी तरह की बढ़त मिली थी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ लोकसभा चुनाव में मेहनत किया जिससे बढ़त मिली है दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता यंज्ञ दत्त शर्मा, यशवंत जैन, कृष्णकांत पवार जिला अध्यक्ष पवन साहू जिला महामंत्री चमन देशमुख राकेश यादव(छोटू) विधानसभा प्रभारी राजेश ताम्रकार सह प्रभारी देवेंद्र माहला विधानसभा संयोजक राजेश दसोड सहसंयोजक जयेश ठाकुर मंडल प्रभारी श्रीमती अनीता कुमेटी सभी वरिष्ठ जनों का सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा समस्त मडंल पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के, अध्यक्ष पदाधिकारी कार्यकारिणी के सदस्य शक्ति केंद्र के पदाधिकारी बुथ के कार्यकर्ता सहित समस्त पार्षद जनप्रतिनिधियों एवं दल्लीराजहरा मंडल के सभी 38 बुथ के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा भारतीय जनता पार्टी के प्रति आप सब का सहयोग इसी तरह से भविष्य में भी बना रहे। आगामी समय में नगरी निकाय चुनाव में भी संगठन के कार्यकर्ता जीत के लिए पूरी तरह से, एक जुट होकर मेहनत कर विजय प्राप्त करेंगे। नवनिर्वाचित सांसद को मिठाई खिलाकर बधाई दी इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह मदन मायती, मंडल उपाध्यक्ष रमेश गुर्जर उपस्थित थे।