भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/ दल्ली राजहरा। नगर से संबंधित विभिन्न मांगो को लेकर राजहरा व्यापारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निज सचिव तुलसी कौशिक को ज्ञापन सौपा।जिसमें कहा गया है कि राजहरा व्यापारी संघ वर्षो से दल्ली राजहरा नगर के उत्थान एवं विकास के लिए संघर्ष कर रहा है। संघ द्वारा पूर्व में भी नगर के संजीविनी बूटी रूपी मांग रखी गयी थी। परन्तु अभी तक कोई संतोषजनक पहल एवं कार्य इस नगर हेतु प्राप्त नही हुआ हैं। राजहरा व्यापारी संघ अपने विभिन्न मांगो पर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहती है। *यह है प्रमुख मांगे—* प्रस्तावित केन्द्रीय विद्यालय को अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाये एवं दल्ली राजहरा नगर को एजुकेशन हब के रूप में विकसित किया जाये | 270 एकड़ भूमि का पट्टा निशुल्क या रियायत दर पर प्रदान किया जायेगा | लघु उद्योग हेतु 20 एकड़ जमीन आवंटित की जाये | रजिस्ट्री को सरलीकृत एवं उसके शुल्क को निशुल्क किया जाये | बायपास सड़क का निर्माण अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाये । खनिज न्यास निधि की 50% राशी दल्ली राजहरा के विकास में दिया जाए । 100 बिस्तर अस्पताल त्वरित निर्माण कराया जाए। जिले के सबसे बड़े नगर दल्लीराजहरा को बालोद जिले के साथ सयुक्त जिला बनाया जाये।Post navigationतेंदूपत्ता संग्रहण करने गया सकनलाल अब तक नहीं लौटा घर परिजनों ने की एसपी से शिकायत। मुख्यमंत्री के निजी सचिव तुलसी कौशिक पहुचे युवा नेता जयदीप गुप्ता के निवास व्यापारी संघ व सामज के लोगो ने रखी अपनी मांग….