भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। राज्य शासन के निर्देश पर महतारी वंदन योजना का प्रत्येक वार्डों में नगर पालिका द्वारा शिविर लगाकर महिलाओं का फॉर्म भरवारा जा रहा है फॉर्म भरने का कार्य 15 फरवरी तक चलेगा । प्रत्येक वार्ड में महतारी वंदन योजना का फॉर्म सुबह 10 बजे से शाम 4:00 बजे तक भरा जाएगा। इसकी अंतिम तिथि 15 फरवरी रखी गई है। दावा आपत्ति के बाद पत्र हितग्राहियों के खाते में 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन ₹1000 का राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसी कड़ी में मंगलवार को वार्ड 24 बस स्टैंड रेन बसेरा के नीचे यात्री प्रतीक्षालय में वार्ड पार्षद बॉबी छतवाल की उपस्थिति में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं का फॉर्म भरा। इस दौरान नगर पालिका की सीएम ओ शीतल चंद्रवंशी एलन चंद्राकर भी उपस्थित थे।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed