भास्कर न्यूज24/वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा एनिमिशन फिल्म The Light फिल्म 29 मार्च दिन शुक्रवार को माथुर सिनेप्लेक्स में दिखाया गया।दल्लीराजहरा ब्रह्माकुमारीज़ शाखा की संचालिका ब्रह्माकुमारी पूर्णिमा बहन ने इस फिल्म का उद्देश्य बताया कि The Light अर्थात् परमात्म लाईट द्वारा आध्यात्म ज्ञान का प्रकाश हर मानव मन में आत्म जागृति लाये और मानव जीवन में बुराईयां, विकृतियां, और मनोविकार खत्म हो आत्मिक सुख और शांति की प्राप्ति हो The Light फिल्म को देखने के लिए 350 की संख्या में दर्शकों ने इसका लाभ लिया। इस फिल्म का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया जिसका उद्घघाटन ब्रह्माकुमारीज़ दल्लीराजहरा की संचालिका ब्रह्माकुमारी पूर्णिमा बहनजी, नगरपालिका अध्यक्ष – शीबू नायर , व्यापारी संघ के अध्यक्ष – गोविंद वाधवानी , (छ.ग.) महिला प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष – शिरोमणि माथुर ,वार्ड नंबर 26 की पाषर्द -टी ज्योति , ब्रह्माकुमारी स्वर्णा बहन ,ब्रह्माकुमारी आशा बहन , नगर अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा – गीता मरकाम ने किया।इस फिल्म दल्लीराजहरा माथुर सिनेप्लेक्स तक लाने का श्रेय टाकीज प्रबंधक आशुतोष माथुर एवं (छ.ग.) महिला प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष शिरोमणि माथुर को हैPost navigationदल्लीराजहरा में 5 अप्रैल को होगी भक्ति मां कर्मा जयंती एवं निशुल्क सामूहिक आदर्श विवाह _युवराज साहू आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं तो उपलब्ध नहीं करा रही है बीएसपी प्रबंधन और इसके विपरीत डीएवी स्कूल के माध्यम से मनमानी फीस वसूल कर शोषण करने में लगीं हुई है-मुश्ताक अहमद