भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा।नगर पालिका के अंतर्गत वार्ड 26 रेलवे अस्पताल में टी ज्योति पार्षद द्वारा टीकाकरण तालिका का निरीक्षण किया गया।दल्लीराजहरा नगर के सभी बच्चों व गर्भवती महिलाओ को बराबर टीकाकरण किया जा रहा है मेडिकल विभाग द्वारा समय समय पर टीकाकरण का जानकारी दिया जाता है व पोलियो उन्मूलन में भी इनका मुख्य योगदान रहता है इस दौरान टी ज्योति पार्षद द्वारा शासकीय मेडिकल बस का भी निरीक्षण किया गया व मेडिकल सुविधाओ के बारे में जानकारी लिया गया व बीपी, शुगर व अन्य बीमारियों का मेडिकल जांच करके दवाइयों का वितरण किया जाता है।मेडिकल सुविधाएं प्रदान करने में मुख्य रूप से RHO करुणा सोमकुवर, संजय यादव, भारती भगत व समस्त मितानिन व शासकीय मेडिकल बस में डॉ नेहा माखीजा,सिस्टर लीना देवांगन , सोमेंद्र कुमार नेताम, सुधीर सहारे का विशेष योगदान रहता है।Post navigationछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र भारद्वाज एवम शेखर गुप्ता बने ब्लॉक अध्यक्ष। दल्लीराजहरा से रायपुर के बीच चलने वाले ट्रैन के समय में लेट लतीफी होने के समस्या का निराकरण करने राजहरा व्यापारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने रेलवे स्टेशन मास्टर को डीआरएम रायपुर के नाम सौंपा ज्ञापन ।