भास्कर न्यूज24/वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। अवैध शराब बिक्री करने वाले फरार 1 आरोपी को राजहरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से 51 पौवा शोले देशी प्लेन शराब जप्त की गई। धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत के तहत की गई कार्यवाही। जिला पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक डॉ० चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में प्रकरण के मार्गदर्शन में अवैध जुआ, सट्टा, शराब, नशीली दवाईयों के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत आज 4 मई.2024 को घटना स्थल वार्ड क्रमांक 22 सब्जी मार्केट फल दुकान के पीछे होटल में आरोपी इंदल साहू पिता स्व. लल्लू साहू उम्र 82 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 22 जेडी आफिस के पीछे दल्लीराजहरा को अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी इंदल साहू के कब्जे से एक केरी बैग के थैला में रखे 51 पौवा देशी प्लेन शराब एवं शराब बिक्री की नगदी रकम 6,120 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।Post navigationग्राम कुसुमकसा में राम जानकी सेवा सीमित के द्वारा प्याऊ घर का शुभारंभ जनपद सदस्य संजय बैंस के हाथो किया गया। गिरते जलस्तर से खराब हो रहे बोर , नपा अध्यक्ष शिबू नायर ने पानी की खपत कम करने की कड़ी अपील।