भास्कर न्यूज24/वीरेंद्र भारद्वाज/दल्ली राजहरा। नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत भू-जलस्तर लगातार घटने के कारण विभिन्न वार्डों में हुए बोर खनन में लगे पम्पों पर अत्यधिक दबाव तथा तापमान में हुए बेतहाशा वृद्धि के कारण बोरवेल जलने लगे हैं । ऐसे में नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर से नगर से समस्त सम्मानित नागरिकगणों से आवश्यकता में कटौती करते हुए अपने पानी की खपत को कम करने की अपील की है , तथा वाहन धोने , कम दबाव को बढ़ाने नालों की टूटी को उखाड़ फेंकना या अन्य तरह से पानी के अपव्यय को इस भीषण गर्मी तक न करने की अपील की है । केवल आवश्यकतानुसार कम पानी खपत से पम्पों पर कम ज़ोर पड़ेगा और सभी को समान रूप से जलापूर्ति की जा सकेगी ।वर्तमान में कई ऐसे वार्ड हैं जहां लोगों को बिल्कुल में पानी नहीं मिल पा रहा है , यह बढ़ते पानी के खपत और गिरते जलस्तर के कारण हो रहा है । अतः सभी नगरवासियों को मिल कर इस भीषण गर्मी से लड़ना होगा और अपनी आवश्यकता पर कटौती करते हुए , नालों की टोटी को न तोड़ने और कम पानी खपत करने की अपील की है ।Post navigationअवैध शराब बिक्री करने वाले फरार 1 आरोपी को राजहरा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल ,आरोपी के कब्जे से 51 पौवा शोले देशी प्लेन शराब जप्त । ग्राम पंचायत अरमुरकसा में मिडिल स्कूल खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जनपद सदस्य संजय बैस के नेतृत्व में कलेक्टर से की मुलाकात।