भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्ली राजहरा। नगरीय निकाय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष गोविंद साहू द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय के आह्वान पर मोदी की गारंटी के अनुसार शासकीय सेवकों को केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता, जुलाई 2019 से लंबित डी.ए. एरियस को जीपीएफ में समायोजित करने, वेतन विसंगति दूर करने,प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा गणना के आधार पर समस्त सेवा लाभ देने तथा नगरीय निकाय के कर्मचारियों को प्रतिमाह एक तारीख को वेतन भुगतान सुनिश्चित करने एवं नगरीय निकाय के कर्मचारियों को निकायों में पद स्वीकृत कर कर्मचारियों की पदोन्नति करने सहित 13 सूत्रीय मांगों को लेकर 22 अगस्त को कलम बंद काम बंद हड़ताल के द्वितीय चरण में निकाय के सभी कर्मचारी सम्मिलित रहेंगेl हड़ताल होने के कारण कल आम नागरिकों को असुविधा के लिए कर्मचारी संघ द्वारा खेद व्यक्त किया गया है l

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed