भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज / दल्लीराजहरा। आबकारी विभाग जिला बालोद ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 59 बल्क लीटर हाथभट्टी महुआ कच्ची शराब जब्त की है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद दिनांक 15/11/2026 को दल्लीराजहरा वृत्त की टीम ने कार्रवाई की।

*प्रकरण का विवरण -*
*प्रकरण संख्या :-* 01
*धारा :-* 34(1)क, 34(2) एवं 59-क, छ.ग. आबकारी एक्ट
*जप्त मदिरा :-* 59.00 बल्क लीटर हाथभट्टी महुआ कच्ची शराब

*आरोपी :-* कैलाश पिल्ले, पिता – स्व. रामकृष्ण पिल्ले, जाति – राजपूत, उम्र – 63 वर्ष, साकिन – आड़ेझर वार्ड क्र. 06, थाना – महामाया, जिला – बालोद (छ.ग.)

आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में विवेचक अधिकारी तुलेश कुमार देशलहरे, आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त दल्लीराजहरा के नेतृत्व में आबकारी आरक्षक चंद्रशेखर सिंहसार, राकेश देशमुख, गजेंद्र सोम, महिला आबकारी आरक्षक कोमल सतपथी, चित्रलेखा सिन्हा एवं वाहन चालक कुलदीप ठाकुर का योगदान रहा।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed