भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज /दल्लीराजहरा। आयरन लेडी , भारत की पूर्व प्रधानमंत्री माननीय स्व श्री इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव जी के जन्मदिवस के अवसर पर दल्ली राजहरा युवा कांग्रेस द्वारा युवा कांग्रेस बालोद के जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकडे के निर्देशानुसार शहीद ब्लड बैंक में रक्तदान कर मनाया गया। उक्त जनसेवा कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक श्रीवास्तव , परितोष हंसपाल , जसविंदर गिल , आदिब भगत , नोमेश रामटेके , अमित मंगर, शुभम पिपरे , सिद्धार्थ , सनी उपस्थित रहे । इस पुनीत कार्य के माध्यम से युवा कांग्रेस राजहरा ने पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री तो इस सिंहदेव का जन्मदिन मनाया एवं श्रद्धेय स्व श्री इंदिरा गांधी जी को अपनी ओर से श्रद्धासुमन अर्पित करी ।Post navigationआधार कार्ड पर टोल छूट की मांग को लेकर राजहरा व्यापारी संघ का हल्लाबोल, दी चेतावनी अन्यथा करेंगे चक्काजाम- गोविंद वाधवानी