भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज /दल्लीराजहरा । नगर के वार्ड क्रमांक 04 में भाजपा के संजीव सिंह उर्फ संटू ने पार्षद बनते ही सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देते हुए वार्ड में स्टेट बैंक के पीछे कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा नशीली पदार्थ जैसे शराब, गांजा और गोली का नशा करने बैठने वाले स्थान पर बुलडोजर चलाकर वार्ड में सामाजिक सुरक्षा और महिलाओं को खुशियां प्रदान की। बुलडोजर चलने के बाद से वार्ड में नशीली पदार्थों की बिक्री एवम असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। वार्ड में असामाजिक तत्वों द्वारा चौक चौराहों में बैठकर गाली गलौज अश्लीलता फैलाने का कार्य करते थे। जिसे अब संजीव सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके पार्षद बनने के बाद वार्ड क्रमांक 04 के किसी भी क्षेत्र में नशीली पदार्थों का सेवन नही किया जाएगा। उक्त स्थल पर बच्चों को खेलने के लिए गार्डन बनाया जाएगा।Post navigationलिटिल बर्ड्स अकादमी हाई स्कूल दल्लीराजहरा में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के संस्थापक बेडेन पावेल के जन्म दिवस दिवस के अवसर पर स्काउट्स एवं गाइड्स के विद्यार्थियों द्वारा किया गया सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक छत्तीसगढ़ का छठा राज्य अधिवेशन कोर्टयार्ड मेरियट होटल रायपुर में आयोजित किया गया।