छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

किसान, व्यापारी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत देने वाला बजट – रामेश्वर साहू

भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत भारतीय बजट 2026 देश के किसानों, व्यापारियों, महिला उद्यमियों और लघु उद्योगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी और जनहितकारी बजट है। यह बजट विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को जमीनी स्तर पर साकार करने वाला है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष  रामेश्वर साहू ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस बजट में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को आधुनिक बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। किसानों के लिए BHARAT VISTAAR नामक बहुभाषी AI टूल की शुरुआत एक क्रांतिकारी कदम है, जिससे किसानों को फसल योजना, मौसम की सटीक चेतावनी और बाजार भाव की जानकारी उनकी अपनी क्षेत्रीय भाषा में प्राप्त होगी। इससे खेती को अधिक लाभकारी और वैज्ञानिक बनाया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि नारियल, काजू, कोको और चंदन जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएँ शुरू की गई हैं। विशेष रूप से ‘कोकोनट प्रमोशन स्कीम’ से नारियल उत्पादक किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। यह कदम कृषि को पारंपरिक फसलों से आगे ले जाकर मूल्यवर्धन और निर्यात से जोड़ने में सहायक होगा।
ग्रामीण रोजगार के संदर्भ में श्री साहू ने कहा कि बजट में पशुपालन, डेयरी और पोल्ट्री को मजबूती देने के लिए उद्यमिता आधारित मॉडल अपनाया गया है तथा इनके लिए एकीकृत मूल्य श्रृंखला विकसित की जाएगी। इसके साथ ही मत्स्य पालन को बढ़ावा देने हेतु देशभर में 500 अमृत सरोवरों के एकीकृत विकास का लक्ष्य रखा गया है, जिससे जलीय कृषि और ग्रामीण रोजगार दोनों को बल मिलेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि PM-किसान सम्मान निधि में सहायता राशि बढ़ाने की संभावनाएँ किसानों के लिए राहत भरी हैं और इससे छोटे व सीमांत किसानों की आर्थिक सुरक्षा और मजबूत होगी।
व्यापारियों और लघु उद्योगों के लिए बजट को ऐतिहासिक बताते हुए श्री साहू ने कहा कि MSME सेक्टर को मजबूत करने हेतु ‘कॉर्पोरेट मित्र’ जैसी नई पहल शुरू की गई है, जिससे छोटे व्यापारियों और उद्योगों को मार्गदर्शन, तकनीकी सहायता और बाजार से जुड़ने में मदद मिलेगी। इसके अलावा ₹10,000 करोड़ का SME ग्रोथ फंड छोटे उद्योगों के विस्तार और रोजगार सृजन में मील का पत्थर साबित होगा।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में बजट को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि महिला उद्यमियों के लिए SHE मार्ट की स्थापना से स्वयं सहायता समूहों और महिला व्यापारियों को सीधे बाजार उपलब्ध होगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बनेंगी।
अंत में  रामेश्वर साहू ने कहा कि भारतीय बजट 2026 किसान की खुशहाली, व्यापारी की प्रगति और ग्रामीण भारत की मजबूती का बजट है। यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला साबित होगा और भारतीय जनता पार्टी इस जनकल्याणकारी बजट का पूर्ण समर्थन करती है।

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button