भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा।  मंगलवार को अलसुबह बरसाटोला के समीप निकाय के  सफाई कर्मी ईश्वर लाल टेकाम के ऊपर भालू ने हमला कर दिया । वह अपने घर से सुबह 5 बजे नगर पालिका मे सफाई के कार्य के लिए निकला था इस दौरान बीच रास्ते मे भालू ने बरसाटोला के पास हमला कर दिया।  भालू ने ईश्वर टेकाम के हाथ मे वार किया तब ईश्वर ने अपने बचाव के लिए लकड़ी से भगाने का प्रयास किया उसके बाद भी भालू के द्वारा ईश्वर पर हमला किया जिससे जख्मी हो के जमीन पर गिर गया। आसपास के लोग उसे देख कर नजदीक हॉस्पिटल उपचार के लिए शहीद हॉस्पिटल ले के आये । इसकी जानकरी मण्डल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा (गाँधी )को मिला तो तुरत हॉस्पिटल पहुंच कर डॉक्टर से मुलाकत की और बेहतर से बेहतर इलाज करने को कहा और ईश्वर टेकाम का हाल चाल जाना।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed