दल्लीराजहरा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत; कार्यकर्ताओं के जोश को देख वाहन से उतरे बघेल।

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अल्प प्रवास के दौरान दल्ली राजहरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं के अभूतपूर्व उत्साह और जोश ने इस संक्षिप्त भेंट को यादगार बना दिया।
कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे ‘दाऊ’
नगर के गुप्ता चौक पर आयोजित इस स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यकर्ताओं के गगनभेदी नारों और भारी उत्साह को देखकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भावविभोर हो गए। उन्होंने प्रोटोकॉल से हटकर स्वयं अपने वाहन से नीचे उतरकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। श्री बघेल ने न केवल कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जाना, बल्कि उनके साथ आत्मीयता से फोटो भी खिंचवाई, जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।
प्रमुख नेताओं की उपस्थिति-
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतिराम कोसमा और नगर पालिका के छाया अध्यक्ष रवि जायसवाल के नेतृत्व में संगठन की एकजुटता दिखाई दी। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए आगामी समय में जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का संदेश दिया।
समारोह में उपस्थित प्रमुख कांग्रेसी:
स्वागत समारोह में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, पूर्व पार्षद के. ईश्वर राव, महेंद्र अप्पू, चंदू सिंह, क्रांति भूषण साहू, पार्षद सुमरित उर्वासा, पार्षद प्राची सिंह, तिलक मानकर, हेमंत पांडे, जीवन साहू, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, मनन, विल्सन मैथ्यू, अनूप खोबरागड़े, भारत देवांगन, अयान अहमद, श्रीनिवास राव, युवराज साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।



