भास्कर न्यूज़ 24/वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। नवरात्रि पर्व के दौरान नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दल्लीराजहरा पुलिस ने गुरुवार को शाम 7 बजे नगर में पैदल फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। दशहरा-नवरात्रि के मद्देनजर नगर में जगह-जगह दुर्गा पंडाल स्थापित किए गए हैं। पंडालों में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर है। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस ने नगर के मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च किया। वही कई स्थानों पर गरबा चल रहा है जहां महिलाएं अधिक संख्या में उपस्थित हो रही है। एसपी बालोद किरण चव्हाण के निर्देश पर राजहरा टीआई सुनील कुमार तिर्की ने नगर में बल के साथ फ्लैग मार्च किया।फ्लैग मार्च दल्लीराजहरा थाने से शुरू होकर श्रमवीर चौक, बस स्टैंड, मेन मार्केट, दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से होते हुए वापस थाने पहुंचा। मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे। पुलिस ने इस दौरान दुर्गा पंडाल समितियों से भी मुलाकात की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, लाइटिंग, महिला सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर समितियों को जागरूक किया गया। साथ ही टीआई सुनील तिर्की ने स्पष्ट चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वाले और शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।थाना प्रभारी ने बताया कि नवरात्रि के दौरान नगर में पुलिस की विशेष गश्त बढ़ा दी गई है। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।पुलिस के इस फ्लैग मार्च से नगर में सुरक्षा का माहौल बना हुआ है और आम लोगों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की है।Post navigationराष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कृष्णामूर्ति ने डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल व शॉटपुट में सिल्वर मेडल जीता।