Oplus_0
भास्कर न्यूज़ 24/वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा।आबकारी विभाग दल्लीराजहरा ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने दल्लीराजहरा वृत्त में 10 लीटर से अधिक हाथभट्टी महुआ कच्ची शराब जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आबकारी उप निरीक्षक दल्ली राजहरा तुलेश कुमार देशलहरे ने बताया कि 08 अक्टूबर 2026 को आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 17 कोटागांव में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त दल्लीराजहरा तुलेश कुमार देशलहरे के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर छापामार कार्रवाई की।
मौके पर आरोपी त्रिलोचन सोरी पिता महावीर सोरी, जाति गोंड, उम्र 37 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 17 कोटागांव महामाया के कब्जे से 10.180 लीटर हाथभट्टी महुआ कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) क, ख, 34(2) एवं 59-क के तहत प्रकरण क्रमांक 01 दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया। यह पूरी कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक तुलेश कुमार देशलहरे के साथ आबकारी आरक्षक चंद्रशेखर सिंहसार, राकेश देशमुख, गजेन्द्र सोम, महिला आबकारी आरक्षक चुनेश्वरी साहू एवं वाहन चालक कुलदीप ठाकुर की टीम ने की।
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर विभाग को सूचित करें। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।
Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed