Oplus_0

भास्कर न्यूज़ 24/वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। आबकारी विभाग दल्लीराजहरा ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने डौंडी थाना क्षेत्र से 10 लीटर हाथभट्टी महुआ कच्ची शराब जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
13 अक्टूबर 2026 को आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोटुलमुंडा वार्ड क्रमांक 20 में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाकर बेची जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त दल्लीराजहरा तुलेश कुमार देशलहरे के नेतृत्व में टीम ने मौके पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान आरोपी अशोक कुमार बोरकर पिता किशन बोरकर, जाति महार, उम्र 52 वर्ष, निवासी गोटुलमुंडा वार्ड क्रमांक 20, के कब्जे से 10.00 लीटर हाथभट्टी महुआ कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)क, 34(2) एवं 59-क के तहत प्रकरण क्रमांक 01 दर्ज कर कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में आबकारी आरक्षक चंद्रशेखर सिंहसार, राकेश देशमुख, गजेन्द्र सोम, महिला आबकारी आरक्षक चुनेश्वरी साहू एवं चित्रलेखा सिन्हा का सराहनीय योगदान रहा।
गौरतलब है कि जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर जिले भर में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दल्लीराजहरा वृत्त में लगातार कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed