याभास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी ने संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुये दल्ली राजहरा में जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के सक्रिय सेनानियों की उपस्थिति में डौंडी ब्लॉक एवं दल्ल राजहरा शहर की नई कार्यकारिणी गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से उमेश कुमार को जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी डौंडी ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं विजय सिन्हा को ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही दल्ली राजहरा शहर की कार्यकारिणी में शत्रुघन निषाद को शहर अध्यक्ष, मुरली यादव को महासचिव, राहुल पटेल को सचिव, एवं कोमल धनकर को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। ब्लॉक अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उमेश कुमार ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस विश्वास पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि डौंडी ब्लॉक के प्रत्येक गांव और क्षेत्र में पार्टी का संगठन मजबूत करना, युवाओं को संगठन से जोड़ना तथा आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। छत्तीसगढ़ की जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा, भाषा, संस्कृति और स्थानीय लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए वे पूरी मजबूती के साथ काम करेंगे। उमेश कुमार ने कहा कि छत्तीसगढ़ के संसाधनों पर छत्तीसगढ़ के लोगों का अधिकार सुनिश्चित होना चाहिए। स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता मिले और छत्तीसगढ़िया समाज को उसका हक, सम्मान एवं स्वाभिमान प्राप्त हो, इसके लिए संगठन गांव-गांव तक अपनी आवाज बुलंद करेगा। उन्होंने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन किसी एक व्यक्ति से नहीं, बल्कि सभी कार्यकर्ताओं की एकजुटता, मेहनत और समर्पण से मजबूत होता है। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए डौंडी एवं दल्ली राजहरा क्षेत्र में पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेंगे। उमेश कुमार ने संकल्प दोहराया कि छत्तीसगढ़िया अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई में वे सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़े रहेंगे तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे।Post navigationआबकारी विभाग दल्लीराजहरा की बड़ी कार्रवाई, 59 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।