भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन  07 अक्टूबर से 11अक्टूबर तक तमिलनाडु (कोयंबटूर) के नेहरू स्टेडियम में सम्पन्न हुआ।जिसमें राजहरा माइंस के कृष्णा मूर्ति ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक व शॉटपुट में सिल्वर मेडल जीतकर दल्ली राजहरा को गौरवान्वित किया।
इसके पूर्व में भी कई बार राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग मास्टर, राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग, राष्ट्रीय एथलेटिक्स, राष्ट्रीय पंजा कुश्ती व अखिल भारतीय इंटर स्टील वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी कई बार पदक जीतकर छत्तीसगढ़, राज्य व राजहरा नगर को गौरवान्वित कर चुके हैं।
वर्तमान में विद्युत विभाग, टाउनशिप  राजहरा माइंस में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं और राजहरा माइंस वेट व पावर लिफ्टिंग क्लब के कोच भी  हैं। वे अंतरराष्ट्रीय मास्टर पावर लिफ्टिंग के वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल भी जीत चुके हैं।
इसी प्रकार तारा सिंह  ने 5000 मीटर वॉक रेस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर दल्ली राजहरा का नाम रोशन किया है।
इसके पूर्व में भी कई बार राज्य व राष्ट्रीय एथलेटिक्स मास्टर चैंपियनशिप देहरादून, दिल्ली, मंगलूरु, नासिक में भी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वर्तमान में दल्ली राजहरा माइंस में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं और राजहरा माइंस एथलेटिक्स के कोच भी हैं।
इनकी इस उपलब्धि पर मुख्य महाप्रबंधक (खदान)  आनंद कुमार सिंह, महाप्रबंधक पंकज कुमार , उपमहाप्रबंधक नितेश क्षत्रिय, उपमहाप्रबंधक राम कापरे, सहायक महाप्रबंधक अतुल कलेश, सहायक प्रबंधक शैलेश पटनायक, सहायक प्रबंधक राजेश कुमार पांडे, सहायक प्रबंधक,महेन्द्र कछुवाहा, सहायक प्रबंधक ओ.पी.सोनी, वीर हनुमान अवार्डी हरीनाथ, अंतरराष्ट्रीय खिलाडी बालमुकुंद सिंह, त्रिलोकी नाथ, राजेश साहू, एस अंसारी, श्रीनिवासलू, अभय सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी छगन साहू, मदन माएती, रंजीत सिंह, भोलादास, रणवीर सिंह, सोनू बग्गा, भूपेश सिंह, विशाल मोटवानी, रूपेश, आर.के.राजपूत, मधुकर सिंह, अर्जुन, जय साहनी, सुनील नायर, ङीकेश आदि ने शुभकामनाएं
दी।
Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed