भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज /दल्लीराजहरा। अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दल्लीराजहरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर रेड कर सट्टा-पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों से 2,582 रुपये नगद, सट्टा पर्ची और डॉट पेन जब्त किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बालोद किरण चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक विकास पाटले के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 17 अक्टूबर को टाउन पेट्रोलिंग और पतासाजी के दौरान यह कार्रवाई की।

*पहली कार्रवाई शहीद अस्पताल के सामने -*
माइंस रोड स्थित शहीद अस्पताल के सामने पुलिस ने कमल रामटेके पिता स्व. रामेश्वर रामटेके उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड 19 राजहरा को पकड़ा। उसके पास से सट्टा-पट्टी पर्ची, 882 रुपये नगद और एक पेन जब्त हुआ।

*दो आरोपी रेलवे क्रॉसिंग चिखलाकसा से पकड़े -*
दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग चिखलाकसा के पास राजाराम आरदे पिता दुकालु राम उम्र 62 वर्ष निवासी ग्राम कारूटोला को पकड़ा। उसके कब्जे से 500 रुपये नगद और सट्टा पर्ची मिली।

इसी स्थान पर तीसरी कार्रवाई में केशव राम मंडावी पिता रामजी मंडावी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कारूटोला को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1200 रुपये नगद और सट्टा पर्ची बरामद हुई।

तीनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध जुआ-सट्टा, शराब, गांजा और नशीली दवाओं के कारोबार से दूर रहें और ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed