भास्कर न्यूज24/वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । स्थानीय श्रमवीर चौक के समीप वार्ड क्र.22 स्थित ब्राह्मण समाज भवन दल्लीराजहरा में 10 मई 2024 वैशाख शुक्ल पक्ष (अक्षय तृतीया) के पावन अवसर पर प्रातः 10.00 बजे से ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी की प्रकाट्य उत्सव पर वैदिक विधि विधान से पूजा-अर्चना हवन,आरती एवं सुंदरकांड का पाठ तथा दोपहर 1:00 बजे से महाप्रसाद व भोजन का कार्यक्रम रखा गया है। ब्राह्मण समाज के समस्त सदस्यों से निवेदन है कि सहपरिवार भगवान परशुराम जी के प्रकाट्य उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उपरोक्त जानकारी ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी की ओर से ब्राह्मण समाज प्रवक्ता कमल शर्मा ने दी है।Post navigationयोग शिक्षक धीरज शर्मा द्वारा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान। पत्रकार नीलेश श्रीवास्तव पर हुवा जानलेवा हमला।