भास्कर न्यूज24/वीरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वी एवं 12वी के परिणाम घोषित हुए और इस वर्ष भी निर्मला स्कूल के छात्र हितेश साहनी ने 94.4% प्रतिशत पा कर नगर में प्रथम स्थान अर्जित किया। इसी प्रकार 10वी की छात्रा आर. स्नेहा ने 92.6% के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्मला स्कूल के छात्र हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल एवं नगर का नाम गौरवान्वित किया। 12वी में विज्ञान संकाय से हितेश साहनी 94.4% सुखलीन कौर 81.6% वाणिज्य संकाय से हर्षिका जैन 86.2% हिमेश कुकरेजा 81.2% अर्जित किये। साथ ही 10वी में अनामिका सिंह 91.4%, भूमिका चौधरी 91.2% सुदीक्षा प्रजापति 91% अंक प्राप्त प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। स्कूल की प्राचार्या सी जोसिया मैरी ने बताया की स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया एवं 10वी एवं 12 वी के परिणाम ये दर्शाते हैं कि छात्रों एवं शिक्षकों की मेहनत रंग लाई है। उत्तीर्ण सभी छात्रों को स्कूल की प्रबंधक सी सचिता फ्रांसिस, उप प्राचार्य सी लीना फ्रांसिस एवं सम्सत शिक्षकों ने बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।Post navigationरायपुर की खबर- कोकिन के साथ एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार…50 लाख रूपये का मशरूका जप्त…वेब-सीरिज ’’मनी हाईस्ट’’ से प्रभावित होकर सीरीज के किरदारों के नाम पर रखें थे अपने नाम…मुख्य आरोपी को ’’प्रोफेसर’’ के नाम से बुलाते थे युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात,खरखरा जलाशय से नगर में पेयजल व्यवस्था हेतु जताया आभार।