छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

पिता के जन्मदिन पर शिक्षिका बेटी ने लगाया बरगद का पौधा, संरक्षण का भी संकल्प।

भास्कर न्यूज24/वीरेंद्र भारद्वाज/ बालोद। आने वाले बरसात में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लोग आगे रहे हैं।

इस क्रम में अपने पिता के जन्मदिन पर एक शिक्षिका बेटी ने भी एक पहल की। ग्राम जमरुवा में शिक्षिका पुष्पलता साहू ने अपने पिता सेवानिवृत्त शिक्षक चोवा राम साहू के 74वें जन्म दिवस पर तालाब के किनारे बरगद का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और जन जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। शिक्षिका पुष्पलता साहू ने कहा कि आज मानसून में देरी होती है। समय पर बारिश नहीं होती। खंड वर्षा होती है। इसके पीछे कई कारण है। जिसमें पर्यावरण असंतुलित होना भी है। पर्यावरण को बचाए रखने के लिए और साफ हवा लेने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने होंगे। विकास के नाम पर पेड़ तो काटे जा रहे हैं लेकिन बदले में पौधे लगाकर उसकी भरपाई नहीं हो रही। कुछ जगह हजारों पौधे लगा भी रहे हैं तो उनका संरक्षण नहीं होता। उन्होंने पर्यावरण की दिशा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूकता दिखाने और पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा का बीड़ा उठाने के लिए भी प्रेरित किया। बरगद के पेड़ को सुरक्षित करने का शिक्षिका पुष्पलता साहू के परिवार ने जिम्मा उठाया है।

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button