भास्कर न्यूज24/वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । भाजपा नेता सौरभ लूनिया ने कहा की प्रदेश में विकास के कार्य डबल इंजन सरकार आने से डबल गति से हो रहे है।केंद्र में भाजपा और प्रदेश में भी भाजपा सरकार आने का श्रेय लूनिया ने सभी जनताओ को दिया है जिनके अथक प्रयास से नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है और प्रदेश में विष्णुदेव जी की साय–साय वाली सरकार। भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश के हर क्षेत्र,वर्ग व समाज के विकास और विकसित कर रही है।आने वाले समय में देश और प्रदेश के साथ साथ लौह नगरी दल्लीराजहरा में भी अनेकों विकास के कार्य होंगे। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने किए गए वादों को साय–साय पूरा करने का काम भी शुरू कर दिया है और कांग्रेस सिर्फ वादे करती है जबिक भारतीय जनता पार्टी किए गए वादों को पूरा करती है लूनिया ने आगे बताया कि जब पूर्व में गरीब वर्गो के पास रहने के लिए पक्के मकान नहीं थे और घरों में शौचालय नहीं हुआ करती थी तो इसके लिए अगर किसी सरकार ने सोचा तो वो भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी जी की सरकार है जिन्होंने लोगो को प्रधानमंत्री आवास के लाभ के साथ– साथ घरों में शौचालय निर्माण करवाया।Post navigationखेलों के सर्वांगीण विकास एवं खिलाड़ियों को बेहतर अवसर व माहौल उपलब्ध कराने के लिए राजहरा माइंस प्रबंधन के साथ बीएसपी प्रतिबद्ध है-मुख्य महाप्रबन्धक भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी पहुँचे राजहरा, व्यापारियों ने रखी अपनी बात…