भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। संवर्धन बीज योजना के तहत किसानों को मछली बीज का वितरण जनपद सदस्य संजय बैंस के हाथो किया गया। मछली पालन विभाग जिला बालोद मत्स्य बीज परिक्षेत्र सिवनी द्वारा विकास खंड में डोंडी सोसायटी एवम कोटागांव सोसायटी के आदिम जाति सदस्यों को विभागीय मौसमी स्पान जीरा साइज संवर्धन योजना दिया गया जिसमे अपने विभिन्न तालाबों एवम जलाश्यो में मछली बीज का संचय कर सकते है आज स्पान संवर्धन योजना से दो सोसायटी को जनपद सदस्य संजय बैंस द्वारा वितरण किया गया। इस अवसर पर मत्स्य अधिकारी संतोष भीमटे गौतम कोमा सालिक मंडावी गजेंद्र हिंशाऊ दीपक यादव मनोज चंद्राकर उपस्थित रहे।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed