भास्कर न्यूज24/वीरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। स्वर्गीय श्री कमलचंद जैन (क्रांति मेडिकल स्टोर्स) की स्मृति में सकल जैन समाज के तत्वाधान में 6 दिवसीय एक्यूप्रेशर सूजाक वाइब्रेशन एवं चुंबकीय शिविर का आयोजन 17 मई से 22 मई तक किया जा रहा है। यह शिविर जैन दादाबाड़ी दल्ली राजहरा में सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 तक एवं शाम 4:00 से रात्रि 8:00 बजे तक आयोजित होगा।शिविर में जोधपुर राजस्थान से डॉक्टर वी.आर.चौधरी एवं थैरेपिस्ट डी. आर.जाखड़ उपस्थित रहेंगे ।*200 मरीजों का इलाज किया जाएगा*शिविर के रजिस्ट्रेशन के लिए क्रांति जैन (9425562001 ) से संपर्क किया जा सकता है शिविर में अधिकतम 200 मरीजों का इलाज किया जाएगा । यह पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत पर होगा। शिविर पूर्णतः निशुल्क एवं सर्व समाज के लिए होगा।*अनेक रोगों का इलाज किया जायेगा*शिविर में पुराना सिर दर्द ,साइटिका, माइग्रेन, आंख, कान ,गले का रोग, लंबाई बढ़ाना, घुटने का दर्द, मोटापा,ब्लडप्रेशर, शुगर, गैस, कब्ज, सर्वाईकल का दर्द, कमर दर्द, जोड़ों का दर्द ,लकवा, मस्सा, बवासीर, मानसिक तनाव ,डिप्रेशन, हाथ पैरों में झुनझुनी आना आदि अनेक रोगों का इलाज बिना दवाई के एक्यूप्रेशर सूजाक विधि से किया जाएगा। प्रत्येक मरीज का हर रोज लगभग 15 से 20 मिनट इलाज किया जायेगा।Post navigationयुवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात,खरखरा जलाशय से नगर में पेयजल व्यवस्था हेतु जताया आभार। दो सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को कुसुमकसा का व्यवसाय पूर्णता बंद रहा, प्रशासन के आश्वासन के बाद 16 मई का चक्काजाम स्थगित।