छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

यह बजट विकसित भारत 2047 के सपने के लिए मिल का पत्थर साबित होगा – श्याम जायसवाल

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा बालोद जिला अध्यक्ष श्याम जायसवाल ने आम बजट 2026 की सराहाना करते हुए प्रेस स्टेटमेंट जारी कर कहा कि मोदी सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति” की समृद्धि के लिए समर्पित बजट है। श्याम जायसवाल ने बजट में ओबीसी समुदायों के लिए कौशल विकास और रोजगार के अवसरों पर विशेष ध्यान दिए जाने की सराहना की। उन्होंने इसे सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। बजट में युवाओं के लिए इंटर्नशिप योजनाओं और शिक्षा ऋण में रियायतों का स्वागत किया है, जिससे देश भर के युवाओं को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। छत्तीसगढ़ के संदर्भ में कहा कि बजट में अधोसंरचना और रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए किए गए प्रावधानों से छत्तीसगढ़ में कनेक्टिविटी और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। बजट में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए आवंटन में वृद्धि और भंडारण सुविधाओं के निर्माण के प्रस्तावों को किसानों के हित में बताया। कुल मिलाकर यह बजट देश हित में है। मोदी जी ने जो सपना देखा है विकसित भारत 2047 का उस सपने को साकार करने में यह बजट मिल का पत्थर साबित होगा।

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button