भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । जिला इंटक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर दल्लीराजहरा के सन्नी जायसवाल की नियुक्ति की गई है। उन्हें रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जिसके बाद जिले में संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कोको पाड़ी एवं बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े ने सन्नी जायसवाल को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए संगठन की ओर से शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सन्नी जायसवाल के नेतृत्व में संगठन जिले में और मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं को नई दिशा मिलेगी। नियुक्ति के बाद सन्नी जायसवाल ने कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और जिले में कांग्रेस एवं इंटक संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार-सन्नी जायसवाल ने अपनी नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि मिले हुए दायित्व का वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। इस नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल है। नियुक्ति पर सन्नी जायसवाल ने रतिराम कोसमा , रवि जायसवाल सहित कांग्रेस की वरिष्ठ नेताओं को प्रति आभार जताया है।Post navigationरायपुर में आयोजित विधानसभा घेराव में दल्लीराजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई, ज्वलंत मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। नगर के श्रमिक बहुल क्षेत्र में पानी की समस्या ग्रीष्मकल के शुरुआत में ही विकराल रूप ले रही है -रत्तीराम कोसमा ( अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा)