Oplus_0

भास्कर न्यूज 24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा
गुरूवार को चिखलाकसा के ठेकेदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर पचायत चिखलाकसा में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से चिखलकसा ठेकेदार संघ का गठन किया गया और संघ के पदाधिकारियों का चयन किया गया।
संघ के संरक्षक के रूप में अजयन पिल्ले, विजय शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं अध्यक्ष घनाराम साहू और उपाध्यक्ष प्रशांत बोकडे चुना गया।महासचिव
सचिव तौसीन खान तथा सह सचिव गोपेश गुप्ता कोषाध्यक्ष ऋषभ जैन बनाया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमित द्विवेदी शामिल किया गया।
संघ के गठन के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि ठेकेदारों के बीच एकता की कमी के कारण कई बार नुकसान की स्थिति बनती है। शासन द्वारा स्वीकृत राशि होने के बावजूद टेंडर बिलो रेट में डाले जाते हैं, जिससे ठेकेदारों को आर्थिक हानि उठानी पड़ती है।
उन्होंने बताया कि नवगठित संघ का मुख्य उद्देश्य ठेकेदारों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें एक मजबूत मंच प्रदान करना है। संघ के माध्यम से ठेकेदार अपने अधिकारों और हितों की रक्षा कर सकेंगे।
पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि वे शासन और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर ठेकेदारों की समस्याओं के निराकरण की दिशा में कार्य करेंगे। संघ की पहली प्राथमिकता ठेकेदारों के हितों की रक्षा और उनके लिए बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करना होगी।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed