छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

नगर के श्रमिक बहुल क्षेत्र में पानी की समस्या ग्रीष्मकल के शुरुआत में ही विकराल रूप ले रही है -रत्तीराम कोसमा ( अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा)

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज /दल्लीराजहरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नगर के श्रमिक बहुल क्षेत्र में पानी की समस्या ग्रीष्मकल के शुरुआत में ही विकराल रूप ले रही है नगर पालिका में आए दिन किसी न किसी वार्ड से पानी की समस्या को लेकर महिलाओं का दल नगर पालिका अध्यक्ष से मिलने लगातार आ रहा है । और पानी की समस्या बढ़े हुए जलकर को कम करने ,स्वच्छता कर को भी कम करने ,की महिलाएं लगातार मांग कर रही हैं। संपत्ति कर समेकित कर को समय पर पटाने के बाद भी नगर पालिका के  कमजोर कार्य प्रणाली के चलते लोगों को टैक्स अधिक देना पड़ रहा है सुविधा नाम मात्र की भी नहीं है आम जनता की सुविधाओं और जरूरत से अध्यक्ष को कोई लेना-देना नहीं है।  पार्टी के अंदरूनी कलह में सभी पार्षदों को गुमराह कर अपने पक्ष में करने में लगा रहता है इस परिषद के गठन हुए पूरा 1 साल बीत गया जबकि प्रत्येक 3 माह में परिषद की बैठक नगर विकास के लिए किया जाना नगरी निकाय अधिनियम छत्तीसगढ़ में निहित है इसके बावजूद समस्त परिषदों की कई दौर की बैठक अनौपचारिक रूप से अध्यक्ष के द्वारा भिन्न-भिन्न समय में ली जा चुकी है किंतु नगर के विकास के लिए कार्यक्रम तय करने योजनाएं बनाने के लिए पालिका परिषद की एक भी बैठक नहीं किया जाना शहर विकास के लिए इनकी मंशा को दर्शाता है। इनके द्वारा नगर विकास की बातें सिर्फ कागजों में हो रही है धरातल पर पूरा साल बीत जाने के बाद भी परिषद की विधिवत बैठक नहीं  रखी गई हैं। वार्ड के समस्याओं को लेकर  विभिन्न वार्डों के रहवासियों खासकर महिलाओं में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है । नागरिक, जन सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। बहुत जल्द ही कांग्रेस शहर के विभिन्न वार्डों के लोगों को साथ लेकर नगर पालिका के अध्यक्ष की स्थिति के मांग के साथ पालिका का घेराव करेगी।

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button