भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। शुक्रवार को ग्राम पंचायत मरकाटोला उर्फ सुरडोंगर मे विधवा माताओ को महिला शक्ति सेवा संस्था के द्वारा 500 रु पेंशन दिया गया और सांथ में महिला शक्ति संस्था के सलाहकार ने बताया विधवा माताओं को आजीवन पेंशन के अलावा 5 और सुविधाओं का लाभ दिया जाना है, जिसमें लाइट बिल व् पानी बिल फ्री , सरकारी बस और ट्रेन की सुविधा उनके बच्चों को 22 साल की उम्र तक फ्री शिक्षा और आवासहीन विधवा माताओं के लिए आवास की व्यवस्था करना।यह सेवा संस्था इस जिम्मेदारी को पुरे भारत वर्ष के विधवा माताओं के लिए सन 2020 से लागू की है ,, और डोंडी ब्लॉक के हर गांव पर विधवा माता को लाभ दिलाने के लगातार उनके संस्था कार्यकर्ता अथक प्रयास कर रहे हैं जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर जिले से लोकेश कुमार साहू सलाहकार , राजेंद्र सोरी ब्लॉक अध्यक्ष चारामा,श्ताम्रध्वज साहू – ब्लॉक अध्यक्ष लता साहू- महिला अध्यक्षा राकेश कुमार साहू -ग्रामीण अध्यक्ष खेमिन साहू – ग्रामीण अध्यक्षा अनिता साहू – सलाहकार आशा प्रजापति-महिला उपाध्यक्ष लोमीन जगनायक,शशिबाला मानिकपुरी-शहर प्रमुख खेम लाल साहू -सचिव शिवदयाल सार्वा, मनोहर दास मानिकपुरी-चेयरमेन वीणा साहू- युवा अध्यक्ष बलकुमारी-सम्पर्क प्रमुख दीपिका साहू – सचिव और विधवा माताएं एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।Post navigationनगर के चिखलाकसा मिल वार्ड स्थित अष्टविनायक गणेश उत्सव समिति द्वारा स्थापित गणेश भगवान की वृहद प्रतिमा का विसर्जन 29 सितंबर को किया गया। नगर के वार्ड 25 सब्जी मंडी में अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते 1 आरोपी को राजहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार ,आरोपी के पास से 1170 रु नगद जब्त।