छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

टी ज्योति पार्षद द्वारा बजट 2026 का किया गया सराहना।

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा । केंद्र की मोदी सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2026 के लिए प्रस्तुत बजट को लेकर दल्लीराजहरा नगर पार्षद टी ज्योति ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए बजट की सराहना की है।पार्षद टी ज्योति ने कहा कि यह बजट विकास समावेशन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है। बजट में आम नागरिक मध्यम वर्ग, युवाओं, महिलाओं तथा गरीब कल्याण को ध्यान में रखते हुए प्रावधान किए गए हैं, वे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाले हैं।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में महिलाओं के लिए नई योजना की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए SHE मार्ट योजना की शुरुवात की जाएगी। इस योजना के तहत महिलाओं को अपने कारोबार के लिए कम ब्याज पर लोन मिलेगा। इस योजना से महिलाओं के व्यवसाय और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है। SHE MART योजना के तहत नए वित्तीय उपकरण भी प्रस्तुत किए जाएंगे, यह उपकरण छोटे किसानों और महिलाओं को क्रेडिट, लिक्विडिटी और जोखिम प्रबंधन में मदद करेंगे। इस योजना से महिलाओं की आय बढ़ेगी और ग्रामीण आय असमानता घटेगी।

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button