भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर बालोद जिले के दल्ली राजहरा मे एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता करवाई गयी।कार्यक्रम से पूर्व स्व राजीव गाँधी जी के जयंती पर सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं उनके द्वारा किये गए कार्यों को याद किया गया तत्पश्चात खिलाड़ियों से परिचय लेकर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे नपा अध्यक्ष शिबू नायर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस सुरेंद्र भेड़िया , जनभागीदारी अध्यक्ष रविजायसवाल , पार्षद रोशन पटेल , विवेक मसीह जी,विलियम भावरा ,रामु शर्मा , मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता के आयोजन के राजहरा फुटबॉल एसोसिएशन के साथियों का विशेष सहयोग रहा व साथ ही आयोजन में मुख्य रूप से जसविंदर सिंह गिल , निहाल , कुणाल , आकाश सिंह , मयंक , राजू चौधरी , सी चंद्रहास , सुधीर , परितोष हंसपाल , अंकुश , मयंक यादव व अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।Post navigationपूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न संचार क्रांति के जनक स्व राजीव गांधी जी की जयंती ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। ग्राम पंचायत चिखली में सरपंच द्वारा फर्जी व् बिना जीएसटी नंबर का बिल लगाकर सरकारी पैसों का बंदरबाट करने का मामला उजागर।