भाजपा नेता देवलाल ठाकुर के रेफरल कोड से जुड़े 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता।

भास्कर न्यूज 24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा ।
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रवक्ता व जनसेवक डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र देवलाल ठाकुर की लोकप्रियता शुरुवात से ही देखी जाती है। जिसका परिणाम वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान में देखा गया। जिसमे देवलाल ठाकुर ने कुछ ही समय में 10 हजार से अधिक लोगो को अपने रेफरल कोड के माध्यम से जोड़ा है। सबसे बड़ी बात है। कि 10 हजार लोगों में से 7000 से ज्यादा 18 वर्ष के ऊपर के युवाओं को जोड़ा गया है। जो नये मतदाता है। देवलाल ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के काफी लोकप्रिय नेता डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में माने जाते है और निरंतर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। इसी का परिणाम है। कि पूरे बालोद जिले में सबसे ज्यादा सदस्यता डौंडीलोहारा विधानसभा में हुवा है। 07/10/2024 तक डौंडी लोहारा विधानसभा में 30381 सदस्य ऑनलाइन बनाये जा चुके हैं। वही संजारी बालोद विधानसभा में 21525 सदस्य व गुंडरदेही विधानसभा में 20174 सदस्य ऑनलाइन बनाये गए हैं। देवलाल ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार है और विकास के कार्य में भी डबल गति प्रदान हो रही है। डौंडी लोहारा विधानसभा के 270 बूथों पर देवलाल ठाकुर स्वयं रोज के सदस्यता का अपडेट भाजपा कार्यकर्ताओं से लेते है। और ज्यादा लोगो को कैसे भाजपा से जोड़ा जाये इसके लिए हर दिन रात को अपनी टीम के साथ बैठकर अगले दिन की कार्ययोजना तैयार करते है। लगातार 1 माह से सिर्फ सदस्यता अभियान में फोकस कर रहे। देवलाल ठाकुर सहज सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के व्यक्ति हैं और वह लगातार अपने क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। साथ ही लगातार अन्य समाज के साथ साथ आदिवासी समाज को भाजपा से जोड़ने का काम कर रहे।