भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 19 जून 2026, दिन शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे से स्थानीय नगरपालिका कार्यालय के समक्ष एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन सरकार द्वारा बिजली की दरों में लगातार की जा रही बेतहाशा बढ़ोतरी तथा दल्लीराजहरा के श्रमिक बाहुल्य क्षेत्रों में गहराते पेयजल संकट (पानी की किल्लत) के विरोध में किया जा रहा है। इस आंदोलन के दौरान बिजली की बढ़ी हुई दरों को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष ने की अधिक से अधिक संख्या में जुटने की अपील -ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने नगर के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, पार्षदों और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित आम नागरिकों से इस प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है। सरकार द्वारा बिजली के दामों में लगातार की जा रही वृद्धि से आम जनता और गरीब परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। वहीं दूसरी ओर, हमारे श्रमिक बाहुल्य क्षेत्रों में लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। जनता के इन बुनियादी हक की लड़ाई लड़ने के लिए हम सड़क पर उतर रहे हैं।” श्री ने सभी कांग्रेस जनों से अपील की है कि वे शुक्रवार सुबह 10:30 बजे ठीक समय पर नगरपालिका के सामने पहुंचकर इस विरोध प्रदर्शन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करें।Post navigationप्रयास विद्यालय प्रारंभ करने में हो रही देरी चिंताजनक, बच्चों की सुरक्षा के साथ स्थायी समाधान जरूरी – मनोज दुबे( उपाध्यक्ष )नगर पालिका दल्लीराजहरा।