Oplus_0

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। नगर के वार्ड क्रमांक 8 टाउनशिप बाल उद्यान गार्डन के पास मेन रोड में राजहरा पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार बहादुर 256 चौंक निवासी को अवैध शराब ले जाते पकड़ा।

Oplus_0

वही एक अन्य फरार आरोपी फरार है। जिसे भी जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। राजहरा थाना के टीआई अविनाश सिंह ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिला था कि एक व्यक्ति अवैध रूप से ज्यादा मात्रा मे शराब रखकर बिक्री करने के लिये वार्ड कं. 08 राजहरा से बाल उद्यान गार्डन की ओर पैदल शराब परिवहन कर रहा है । जिस पर त्वरीत कार्यवाही करते हुये राजहरा पुलिस वार्ड क्रं. 08 राजहरा बाल उद्यान गार्डन के पास पहुंचा। जहा पर एक व्यक्ति अपने पास एक सफेद बोरी मे कुछ सामान रखा हुआ पैदल आ रहा था जिसे पुलिस द्वारा पकड़कर उस व्यक्ति के पास रखे सफेद बोरी मे सामान की तलाश ली गई जिसमे 50 नग पौवा देशी प्लेन शराब, कुल 9.000 बल्क लीटर, कीमती 4000 रू. मिलने पर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 131/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर उसे रिमाण्ड हेतुन्यायालय भेजा गया।
दूसरी घटना- एक अन्य घटना में नगर पंचायत चिखलाकसा से बिजली ऑफिस रोड चिखलाकसा में मार्ग में दुपहिया वाहन से अवैध शराब ले जाने वाले आरोपी पारसमणी कौशल निवासी वार्ड क्रं. 24 राजहरा को गिरफ्तार किया है। वही एक अन्य आरोपी फरार है। राजहरा पुलिस ने उसे भी जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।
राजहरा थाना के टी आई अविनाश सिंह ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिला की आरोपी अपने मोटर सायकल में अवैध रूप से ज्यादा मात्रा में देशी शराब ले कर ग्राम कुसुमकसा से राजहरा की ओर जा रहा है जिस पर त्वरीत कार्यवाही करते हुये राजहरा पुलिस कुसुमकसा से राजहरा के रास्ते पर बिजली ऑफिस के पास घेराबंदी कर पकड़ने के लिये खड़ी थी। आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा किन्तु वह पुलिस के घेराबंदी में फंस गया । और उसके पास रखे भूरे रंग के बैग से 58 नग पौवा देशी प्लेन शराब कुल 10.440 लीटर एक मोटर सायकल कुल जप्ती जुमला 44,640.00 रू. को जप्त किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 130/2026 धारा – 34 (2) आबकारी एक्ट मे अपराध पंजीबद्ध कर उसे रिमाण्ड हेतु न्यायालय भेजा गया।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed