तीसरी बार निर्दलीय पार्षद बने नोईमुद्दीन (राजा), की उपाध्यक्ष पद के लिए दमदार दावेदारी।

भास्कर न्यूज 24/विरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद के लिए हुए चुनाव में भाजपा के प्रदेश व्यापी लहर का जबरदस्त असर रहा और इस लहर का ही कमाल रहा की दल्ली राजहरा में भाजपा ने अध्यक्ष पद सहित 15 वार्ड पार्षदो के साथ एकतरफा जीत हासिल की है। उपर से देखने पर उपाध्यक्ष भी भाजपा का बनना तय दिख रहा है। नोइमुद्दीन राजा वार्ड क्रमांक 19 से दो बार भाजपा से पार्षद रहे है। और इस बार भी भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार रहे पर टिकट नही मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़कर जबरदस्त जीत हासिल करने वाले, वार्ड क्रमांक 19 से तीसरी बार पार्षद चुने गये नोईमुद्दीन खान (राजा) ने नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के उपाध्यक्ष पद पर अपना मजबूत दावा ठोक दिया है। विदित रहे की भाजपा के प्रदेशव्यापी लहर में जहां कांग्रेस पार्टी के अनेक दिग्गजो की राजनीति इस लहर में नेस्तानाबूद हो गई, कई अनाम व नये चेहरे चुनाव जितकर आये वही वार्ड क्रमांक 19 के मतदाताओं ने भाजपा के लहर को रोककर वार्ड का 2 बार प्रतिनिधित्व कर चुके लोकप्रिय पार्षद राजा खान पर फिर से अपना विश्वास जताया और उन्हे जबरदस्त विजय दिलाया।भाजपा में उपाध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार सक्रिय है, उनके पास बहुमत भी है, पर राजा की दावेदारी से सारे समीकरण बदलते नजर आ रहे है। शहर में राजा की दावेदारी की भी जबरदस्त चर्चा हो रही है। वही दूसरी तरफ देखे तो नगर पालिका में वर्तमान में कांग्रेस के मात्र 8 पार्षद चुनाव जितकर आये वही निर्दलीय 4 पार्षद है। उपाध्यक्ष का ताज भाजपा या अन्य, किसके सिर पर सजेगा ! राजा की मजबत दावेदारी से बाकी दावे और समिकरण बदलते नजर आ रहे है।