भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए वार्ड में पानी की संकट से निजात दिलाने वार्ड 26 की पार्षद टी ज्योति ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरणलाल साहू को वार्ड में दो बोर में मोटर लगाने के लिए ज्ञापन सौंपा। निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम सौपे ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि वार्ड नं. 26 में दो बोर खनन हो चुका है, आगामी ग्रीष्म ऋतु में जल स्तर नीचे होता जा रहा है । पानी समस्या बढ़ती जा रही जिससे वार्डवासी चिंतित है. इस समस्या को देखते हुऐ तत्काल दो बोर में मोटर लगवाया जाये।Post navigationनगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू मूलभूत सुविधा को सुदृढ़ करने एवं उन पर त्वरित कार्यवाही करने सहित आम लोगो की समस्याओं को दूर करने सभी नव निर्वाचित पार्षदों के साथ ली बैठक। रंगों का त्यौहार होली को आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं – लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम( नगर पंचायत अध्यक्ष डौन्डीलोहारा )