भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। नगर के वार्ड क्रमांक 7 अंतर्गत आवश्यक सार्वजनिक निर्माण कार्यों को लेकर पार्षद वीरेंद्र साहू ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू को ज्ञापन सोपा है सौंपे ज्ञापन में श्री साहू ने कहा है कि वार्ड क्रमांक 7 क्षेत्र में निर्माण कार्य एवं सौंदर्यीकरण की नितांत आवश्यकता है, जिसकी जानकारी पूर्व में भी वार्डवासियों द्वारा दी गई है।मांगे–1. ब्लॉक 1 से ब्लॉक 4 तक, ब्लॉक 4 से ब्लॉक 8 तक, ब्लॉक 9 से ब्लॉक 12 के अंतिम गैराज तक, एवं ब्लॉक 4 से विपिन बैराड़ जी के घर तक – सीमेंट कांक्रीट नाली निर्माण एवं स्लैब निर्माण। इन क्षेत्रों में जलभराव की गंभीर समस्या है। सीसी नाली और स्लैब निर्माण से जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी और आवागमन भी सहज होगा।2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में चल रहे धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण अभियान के तहत – वार्ड अंतर्गत तालाब की सफाई। तालाब धार्मिक आस्था का केंद्र है, जिसकी नियमित सफाई और रखरखाव अत्यंत आवश्यक है।3. टीचर कॉलोनी स्थित मंच का मरम्मत कार्य। यह मंच सामूहिक आयोजनों, विशेष रूप से दुर्गा पूजा एवं गणेश उत्सव के लिए उपयोग में लाया जाता है। वर्तमान में इसकी स्थिति जर्जर है, जिसे शीघ्र मरम्मत की आवश्यकता है।4. ब्लॉक नंबर 1, 3B के पीछे 50 फीट × 100 फीट क्षेत्र में आहत (बाउंड्री युक्त सामुदायिक परिसर) का निर्माण। यह स्थान सामूहिक बैठक, आयोजन एवं अन्य सामाजिक उपयोग के लिए अत्यंत उपयोगी रहेगा।5. वार्ड अंतर्गत मनोज किराना दुकान एवं शिव मंदिर के पास स्थित चौराहे का सौंदर्यीकरण। इस स्थान पर पर्याप्त लाइटिंग, पेवर ब्लॉक, पौधारोपण एवं बैठने की व्यवस्था की जानी चाहिए जिससे यह धार्मिक एवं सार्वजनिक दृष्टि से एक आकर्षक स्थल बन सके। Post navigationजन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने 01जुलाई दिन मंगलवार को मनाया शहीद दिवस। एसडीएम कार्यालय में केंद्रीय विद्यालय व् 270 एकड़ में बसे लोगो को निशुल्क पट्टा देने प्रशासन एवं व्यापारी संघ के साथ हुई अहम बैठक ।