छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

व्यापारी संघ चुनाव: तिलक दुबे बने अध्यक्ष, नतीजों के बाद निकला भव्य विजय जुलूस।

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज /डोंडी। व्यापारी संघ चुनाव के नतीजों ने नगर में उत्साह का माहौल बना दिया। अध्यक्ष पद पर तिलक दुबे ने 112 वोटों से जीत दर्ज की, जबकि दीपक राजभोज को 49, दीपक जासवाल को 28 और शिवम सोनी को 36 वोट मिले।उपाध्यक्ष पद पर कमलेश कामले ने 149 वोटों से बाजी मारी, वहीं शाहरुख खान को 81 वोट मिले। सचिव पद के लिए नंद लोनहारे ने 164 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि अशोक भरद्वाज को 68 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर जगत यादव ने 201 वोटों के साथ शानदार जीत दर्ज की, जबकि मुकेश कौशल को 32 वोट मिले । चुनाव के नतीजों के बाद समर्थकों ने विजेताओं के सम्मान में भव्य विजय जुलूस निकाला। बाजे-गाजे और फटाकों के साथ पूरे नगर में विजेताओं का स्वागत किया गया। तिलक दुबे, कमलेश कामले, नंद लोनहारे और जगत यादव को फूल-मालाओं से लाद दिया गया। समर्थकों ने नाचते-गाते हुए नगर के मुख्य मार्गों पर जुलूस निकाला।विजेताओं ने व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के हित में बेहतर कार्य करने का भरोसा दिलाया। व्यापारी संघ चुनाव ने नगर में जोश और उत्साह का माहौल बना दिया।

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button
preload imagepreload image