भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। नगर पालिका पार्षद टी ज्योति ने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के सर्वांगीण और समावेशी विकास की दिशा में एक मजबूत व दूरदर्शी दस्तावेज है । पार्षद टी ज्योति ने कहां की संकल्प की भावना पर आधारित यह बजट शिक्षा कौशल विकास आधारभूत संरचना आजीविका निवेश और सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र को सशक्त करता है यह बजट गरीबों किसानों युवाओं और महिलाओं के उत्थान के साथ-साथ रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को नहीं गति देता है। उन्होंने विश्वास जताया की नीति से परिणाम तक की स्पष्ट सोच के साथ यह बजट छत्तीसगढ़ को प्रगति और आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे ले जाएगा।Post navigationभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में दमनदीप सिंह को पुनः बड़ी जिम्मेदारी ,बने जिला उपाध्यक्ष। टी ज्योति पार्षद द्वारा महिला जागृति शिविर का सफल आयोजन के लिए आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया बधाई।