भाजयुमो जिला कार्यकारिणी गठन के बाद आशीर्वाद रैली, सागर गनिर बने भाजयुमो नगर अध्यक्ष।

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव जी, प्रदेश महामंत्री माननीय *यशवंत जैन जी* तथा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय राहुल टिकरिया जी के मार्गदर्शन में, संभाग एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार भाजपा जिला *अध्यक्ष माननीय श्री चेमन* देशमुख जी की अनुशंसा पर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष गुलशन साहू की सहमति पर जिला कार्यकारिणी की घोषणा हुई जहां राजहरा मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू ने भाजयुमो राजहरा मंडल अध्यक्ष के दायित्व पर सागर गनीर के नाम पर सहमति जताई
घोषित सूची में वहीं एम.एस. श्रीजीत को जिला मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त जिला सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में सुमित जैन तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में साहिल सवालकर को स्थान दिया गया है। वहीं महिला मोर्चा जिला मंत्री का दायित्व गीता मरकाम जी को मिला गीता मरकाम पूर्व में महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्तमान में मंडल उपाध्यक्ष रही उनकी नियुक्ति से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा!
सागर गनिर पूर्व में भाजयुमो मंत्री के रूप में संगठन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं एम.एस. श्रीजीत,जो पूर्व भाजयुमो नगर महामंत्री रह चुके हैं,छात्र राजनीति से लेकर संगठन के विभिन्न दायित्वों में सक्रिय रहे हैं। उनकी नियुक्ति को युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इसी क्रम में नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सागर गनिर के नेतृत्व में “आशीर्वाद रैली” के रूप में भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पूरे नगर में संगठन की शक्ति का प्रदर्शन किया गया। जगह-जगह रैली का स्वागत भी किया गया, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री सौरभ लुनिया,नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू,नगर पालिका उपाध्यक्ष पिंटू दुबे,मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू,पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुदेश सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश पांडेय,राजेश दशोड़े,पूर्व पार्षद बॉबी छतवाल,मुस्ताक अहमद,मंडल महामंत्री रमेश गुज्जर,पार्षद विशाल मोटवानी,पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह,स्वाधीन जैन,जयदीप गुप्ता,आशीष लालवानी,मंडल मंत्री समर्थ लखानी,दमनदीप सिंह,प्रणवशंकर साहू,ललित जैन,पार्षद भूपेंद्र श्रीवास,पार्षद निर्मल पटेल,मुकेशखस मंडल उपाध्यक्ष,प्रमोद उड़िया,राकेश देवांगन,गौरव कौमार्य,हरीश बाघ,नदीम बडगूजर,राहुल(चंद्रप्रकाश) शर्मा,रौनक साहू,शेखर करायत,कोमल बाघ,राहुल साहू, रिषभ उपाध्याय,अनिल जमुरिया,पुनीत,सिन्नी,देव निषाद,लक्की,दुर्गेश(गोलू)
इशू,सूरज,एम.अमन,रोशन,सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित किया उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सागर गनिर एवं एम.एस. श्रीजीत को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की रीति-नीति एवं विचारधारा के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया। रैली एवं नियुक्तियों के बाद नगर एवं जिले के कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास का माहौल है और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।



