छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

गैदा बाई दुग्गा व पुरन करपाल(बूथ अध्यक्ष) के हाथों संपन्न हुआ ,₹ 22 लाख के लागत से आहता व सी सी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन ।

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज /दल्लीराजहरा। कुसुमकसा मंडल से संबंधित ग्राम धोबेदंड व कोंडे मे 22 लाख के लागत से हाई सेकंडरी हाई स्कुल मे आहता व सी सी रोड निर्माण का भूमि पूजन बूथ अध्यक्ष के हाथो किया गया । योगेंद्र सिन्हा (गांधी) भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुमकसा के द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के लिए एक नई परंपरा की शुरुआत की गई है । जिसके तहत उन्होंने विगत दिनों कहा था कि जिस किसी भी बूथ स्तर पर निर्माण कार्य किया जाएगा । वहां का भूमि पूजन का कार्य बूथ अध्यक्षों के द्वारा किया जाएगा। इसी नई परंपरा का पालन करते हुए *बूथ *अध्यक्ष *श्री मति *गैदा बाई दुग्गा व पुरन करपाल*के हाथों भूमि पूजन कराया गया।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ने कहा भाजपा की पूंजी भाजपा का कार्यकर्ता है । इस लिए कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के लिए कुसुमकसा मंडल मे जो भी विकास कार्य का भूमि पुजा होगा उस ग्राम के बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रभारी के हाथो ही कार्य संपन्न किया जाएगा ।
इस भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंडल उपाध्यक्ष गोपाल साहू व भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा (गाँधी )सरपंच संत राम रावटे उपसरपंच मीरा बाई दरो माहेश्वरी यादव, प्रतिमा वी के सुगंथाराम तारम मीना करपाल सहित पंच गण व ग्रामीण उपस्थित रहे ।

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button