छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

होली त्यौहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक, होली में उपद्रव करने वालो पर होगी सख्ती से कार्यवाही- विकास पाटले ( सीएसपी राजहरा)

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। रंगों का त्यौहार होली को शांतिपूर्वक एवं सौहार्द वातावरण में मनाने शनिवार को शाम 5 बजे थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष अतिथि के रूप में एसडीएम सुरेश कुमार साहू,नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, उपाध्यक्ष मनोज दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंती देवांगन, उपाध्यक्ष राजू रावटे, सीएसपी राजहरा विकास पाटले, टीआई संतोष कुमार भुआर्य, पूर्व विधायक जनकलाल ठाकुर उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने होली के अवसर पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए विचार-विमर्श किया। अनुविभागीय अधिकारी सुरेश कुमार साहू ने कहा कि होली का त्यौहार रंगों और प्रेम का त्यौहार है, और इसे शांतिपूर्वक मनाना हमारी जिम्मेदारी है। वर्तमान में दसवीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा चल रही है साउंड सिस्टम को पतिबन्ध किया गया है इसका विशेष ध्यान रखें। बैठक में सीएसपी श्री पाटले ने कहां की होली के दिन किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी और शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, बैठक में होली के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष इजाजत की गई है। सभी पार्षद अपने-अपने वार्ड में बैठक लेकर वहां के लोगों को होली शांतिपूर्वक खेलने समझाइए दे । यदि असामाजिक तत्व उपद्रव करते हैं तो पुलिस को सूचना करें। वही तीन सवारी ,शराब का सेवन कर एवम तेज आवाज में दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने सभी से अपील करते हुए कहा कि होली को शांतिपूर्वक और सौहार्द वातावरण में मनाएं और किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें। आजकल महिलाओं भी अपने-अपने मोहल्ले में रंग गुलाल खेलती है उनका सम्मान करें। टी आई संतोष भुआर्य ने कहा कि हर्बल रंगों का प्रयोग करें। यातायात के सभी नियमों का पालन करें। होली में नशीले पदार्थ का सेवन न करें।होलिका दहन सुरक्षित स्थान पर करें।
एक दुसरे के धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें। किसी के उपर जबरन रंग नलगावें।ग्रीस/कांच युक्त रंग एवं जलनशील पदार्थ का प्रयोग न करें।अश्लील हरकत एवं अपशब्दों का प्रयोग न करें। किसी भी प्रकार के मुखौटो का प्रयोग न करें।सुरक्षा में लगें सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करें।किसी भी प्रकार की घटना होने पर राजहरा पुलिस को तुरंत सूचित करें। बैठक में प्रमुख रूप से मुस्ताक अहमद, राकेश द्विवेदी ,पार्षद भूपेंद्र श्रीवास, रोशन पटेल ,सुरेश जायसवाल, सूरज विभार, प्रदीप बाघ, वीरेंद्र साहू, बीएसपी के अधिकारी नितेश छतरी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button