भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। आर्ट ऑफ लिविंग दल्ली राजहरा द्वारा लंबे अंतराल के पश्चात सुदर्शन क्रिया का फॉलोअप नगर में स्थित सिटीजन्स क्लब में किया गया। इसमें पूर्व में आर्ट ऑफ लिविंग का हैप्पीनेस कोर्स में सुदर्शन क्रिया सीखे हुए सदस्यों के लिए यह आयोजन किया गया। जिसमे शामिल होकर सभी ने प्राणायाम व सुदर्शन क्रिया की पुनरावृत्ति कर सुंदर अनुभव प्राप्त किया।आर्ट ऑफ लिविंग टीचर धीरज शर्मा द्वारा यह फॉलोअप कराया गया। शर्मा ने बताया कि सुदर्शन क्रिया बहुत ही अद्भुत व अद्वितीय श्वासो का एक अभ्यास है। जिसके निरंतर अभ्यास से मनुष्य स्वस्थ शरीर, शांत मन, तीक्ष्ण बुद्धि, निर्मल चित्त को प्राप्त होता है। सिटीजन्स क्लब के प्रबंधक एवं जेड आर अमित सिन्हा ने बताया कि निकट भविष्य में महिलाओं के लिए विशेष रूप से हैप्पीनेस कोर्स का आयोजन व बच्चो के लिए उत्कर्ष योगा का आयोजन किया जाएगा। जिसमे महिलाएं व बच्चे शामिल होकर योग, प्राणायाम, सुदर्शन क्रिया, ध्यान व जीवन से जुड़े ज्ञानवर्धक बिंदुओ का अनुभव करेंगे।आर्ट ऑफ लिविंग एक स्वयं सेवी संस्था है। जिसके संस्थापक परम पूज्य श्रीश्री रविशंकर जी है। जिसका मुख्य केंद्र बैंगलोर में स्थित है, यह संस्था दुनिया के 200 देशों में मानवता को सेवा के लिए कार्य कर रही है।Post navigationशासकीय नेमीचंद जैन कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के छात्रो की बहुप्रतीक्षित एमएससी कक्षा की मांग हुई पुरी, मंत्री अनिला भेड़िया के हाथों हुआ शुभारंभ । जमशेदपुर टाटानगर में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में शहीद वीर नारायणसिंह व्यायाम शाला के महिला खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन कर उप विजेता का जीता ख़िताब ।