छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए शा.उ मां वि चिखली के दो छात्राओं का हुआ चयन।

भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए शा.उ मां वि चिखली के दो छात्राओं का चयन हुआ। व्यायाम शिक्षिका सुश्री टामिन साहु ने बताया कि शा.उ.मा.वि चिखली के चार बच्चे संभाग स्तरीय फुटबाल चयन प्रतियोगिता हेतु 31अगस्त 2023 को दुर्ग गये थे ,जहां पर बालोद जिला ने राजनांदगांव, बेमेतरा, व खैरागढ़ को हराकर फायनल में प्रवेश किये। फायनल में बालोद का मुकाबला दुर्ग से हुआ था जिसमें कड़े संघर्ष में दुर्ग 1-0 से विजयी हुई। बालोद को द्वितीय स्थान पर संतुष्ट होना पड़ा। राज्य स्तरीय फुटबाल के लिए बालोद जिले से 6बच्चों का चयन हुआ जिसमें 2खिलाडी कु कावेरी, कु युगीता शा उ मा वि चिखली के है। राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी बालोद के.पी.मुकुल साव,सहा जिला खेल अधिकारी किशोर मेहरा, ग्रामपंचायत चिखली सरपंच श्रीमती अहिल्या बाई रावटे, चम्पा लाल सागर, संस्था प्राचार्य श्रीमती विनीता सैनी, विखंशिअ जेएस भारद्वाज, सपन जेना खेल समन्वयक , नरेन्द्र ठाकुर, रोजर हसीन तिर्की, संजय ठाकुर, रामेश्वर देवांगन, ईश्वर लाल बघेल, टोमन विनायक, बी आर कुलदीप, जेआर साहु, अजीत मण्डलोई, लालेश्वर एवं फुटबाल प्रशिक्षक चन्द्रशेखर पवार ,जगप्रीत संधु व ग्रामीणों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button